लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग की शवयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन..

सरिया तहसील में आज सोमवार को किसानों का गुस्सा सड़कों पर साफ नजर आया। आंचलिक किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। लगातार लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और 132 केवी सब स्टेशन शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई।

लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग की शवयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन.. Read More »

रायगढ़ में फिर फूटा अफीम बम : आमाघाट के बाद अब लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का हुआ भंडाफोड़..

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमनार में हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब लैलूंगा क्षेत्र के घटगांव में अफीम की अवैध फसल मिलने से पूरे प्रशासनिक तंत्र में सनसनी फैल गई है।

रायगढ़ में फिर फूटा अफीम बम : आमाघाट के बाद अब लैलूंगा के घटगांव में अफीम की खेती का हुआ भंडाफोड़.. Read More »

आरसेटी सारंगढ़ का सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन 12 दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न..

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सारंगढ़ द्वारा आयोजित सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह ग्राम पंचायत छिंद में संपन्न हुआ।

आरसेटी सारंगढ़ का सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन 12 दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न.. Read More »

जंगल में चल रहे जुए पर पुलिस की रेड, 71 हजार नगद सहित 4 जुआरी गिरफ्तार..

सरसीवां क्षेत्र में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। 22 मार्च को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम अमलीडीह के जंगल में दबिश देकर जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए।

जंगल में चल रहे जुए पर पुलिस की रेड, 71 हजार नगद सहित 4 जुआरी गिरफ्तार.. Read More »

रात्रिगश्त में पकड़ा गया लकड़ी से भरा वाहन, जांच में निकली किसानों की सेमर लकड़ी, दलाली कनेक्शन भी आया सामने..

रात की गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने बरमकेला क्षेत्र के ग्राम लिंजीर चौक के पास लकड़ी से भरे एक संदिग्ध वाहन को रोककर बड़ी कार्रवाई की। अंधेरे में हो रहे इस परिवहन ने टीम के शक को और गहरा कर दिया। वाहन को रोककर पूछताछ की गई तो मामला पहली नजर में संदिग्ध लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने अलग ही मोड़ ले लिया।

रात्रिगश्त में पकड़ा गया लकड़ी से भरा वाहन, जांच में निकली किसानों की सेमर लकड़ी, दलाली कनेक्शन भी आया सामने.. Read More »

संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत मामले में वनविभाग की बड़ी कार्रवाई : 4 कर्मचारी निलंबित, रेंजर को भी नोटिस..

संजय पार्क में हिरणों की मौत के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वन विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत मामले में वनविभाग की बड़ी कार्रवाई : 4 कर्मचारी निलंबित, रेंजर को भी नोटिस.. Read More »

Scroll to Top