खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा : रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज, दोषियों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर..
जिले के खल्लारी मंदिर में हुए रोपवे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए रोपवे संचालक कंपनी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार रोपवे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता, तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

