छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला, बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, मृत छात्रों के परिवारों को मिले मुआवजा..
दिल्ली में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

