शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित जिले के लगभग सभी विभागीय अधिकारियों ने निर्माणाधीन सयुंक्त जिला कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और बाउंड्री के पास सयुंक्त रूप से पौधारोपण भी किया। कलेक्टर ने इस दौरान तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस कार्यालय के चारों ओर बन रहे सभी कार्यालय भवन आदि की जानकारी ली।
Join WhatsApp Group
Click Here
अधिकारियों ने ख़ुशी और उल्लास के साथ पौधारोपण किया। उनके द्वारा यह कार्य पर्यावरण संरक्षण और नवीन जिला कार्यालय के लिए हरियाली की व्यवस्था का आधार स्तम्भ है। सभी नागरिक अपने निवास, कार्यक्षेत्र में पौधारोपण कर प्रकृति के संतुलन में अपना योगदान दें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


