बरमकेला के 7 सूत्रीय विकास मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम उमेश साहू को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन..

बरमकेला क्षेत्र के विकास से जुड़ी सात प्रमुख मांगों को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम उमेश साहू को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

बरमकेला के 7 सूत्रीय विकास मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम उमेश साहू को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन.. Read More »

शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, नीचे झूलते तार ने छीनी किसान की जिंदगी

सरगांव। ग्राम पंचायत बिदबिदा में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गांव में लंबे समय से नीचे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय किसान मांघीलाल राजपूत की खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे

शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, नीचे झूलते तार ने छीनी किसान की जिंदगी Read More »

धरदेई के पास लोहे से भरा ट्रक पलटा, कंडक्टर की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल

सरगांव/मुंगेली जिले के ग्राम धरदेई के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोहे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में सवार कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय

धरदेई के पास लोहे से भरा ट्रक पलटा, कंडक्टर की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल Read More »

पहली बारिश ने खोली 2.85 करोड़ के आत्मानंद स्कूल भवन की पोल, सीपेज, बाउंड्रीवाल व रसोईघर के अभाव से अभिभावकों में नाराज़गी

सरगांव। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय के नवीन भवन की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 1 खपरी रोड स्थित इस भवन का निर्माण आरईएस विभाग द्वारा 2 करोड़ 85 लाख रुपये की

पहली बारिश ने खोली 2.85 करोड़ के आत्मानंद स्कूल भवन की पोल, सीपेज, बाउंड्रीवाल व रसोईघर के अभाव से अभिभावकों में नाराज़गी Read More »

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच दल ने तत्काल भेजा दूसरे स्कूल..

बरमकेला विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुर में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल आने की शिकायत पर बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए।

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच दल ने तत्काल भेजा दूसरे स्कूल.. Read More »

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर..

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच माधोपाली पुल पर हुई दर्दनाक दुर्घटना का आखिरकार 72 घंटे बाद दुखद अंत हो गया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे तेज बहाव में बह गई कार को बुधवार शाम खोज निकाला गया। कार के अंदर घोठला (बड़े) निवासी पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। जिन लोगों ने तीन दिनों तक उनके सकुशल मिलने की दुआएं की थीं, उनकी उम्मीदें आखिरकार टूट गईं।

प्रारंभिक घटना रविवार शाम उस समय हुई थी, जब माधोपाली पुल पार करते समय तेज बहाव में कार अनियंत्रित होकर नदी में बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद लगातार राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।

रेस्क्यू अभियान को और तेज करते हुए NDRF, SDRF तथा पंजाब से पहुंची EDRF की विशेष टीम को लगाया गया। लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों ने नदी के बीच गहरी खाई में फंसी कार का पता लगाया। भारी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। जब कार का दरवाजा खोला गया तो उसमें देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव मिले। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस पूरे घटनाक्रम पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए था। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू स्वयं दो बार घटनास्थल पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों ने लगातार समन्वय के साथ अभियान जारी रखा, जिसके बाद यह कठिन ऑपरेशन सफल हो सका।

देवनारायण पटेल घोठला (बड़े) के पूर्व सरपंच होने के साथ-साथ अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और स्वच्छ छवि के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घटना को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने के खतरों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है। प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जलमग्न पुलों और तेज बहाव वाले मार्गों से गुजरने का जोखिम न उठाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर.. Read More »

Scroll to Top