धरदेई के पास लोहे से भरा ट्रक पलटा, कंडक्टर की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल

शेयर करें...

सरगांव/मुंगेली जिले के ग्राम धरदेई के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोहे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में सवार कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक लोहे का सामान लेकर जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर लोहे का सामान बिखर गया, जिससे कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होना बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top