साइबर ठगी से बचाने जिले में चलेगा साइबर जागृति अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक होगा आयोजन..
बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सावधान करना है।

