चूना पत्थर खदान के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला, सार्थक पहल का मिला आश्वासन..
जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खदान खोलने के खिलाफ जहां पहले हजारों ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था, वहीं अब जिला कांग्रेस कमेटी भी खुलकर सामने आ गई है।

