सावन माह में पंचधार में गूंजा सत्संग का संदेश, महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़..
सावन के पावन अवसर पर तहसील मुख्यालय सरिया से लगे ग्राम पंचधार स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
