स्वर्गीय कन्हैया लाल डनसेना की स्मृति में हुआ महाभंडारा, लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर दी गई श्रद्धांजलि..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// स्वर्गीय कन्हैया लाल डनसेना की स्मृति में सोमवार को सरिया में महाभंडारे का आयोजन किया गया। गौरीशंकर मंदिर, मंडी के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वर्गीय कन्हैया लाल डनसेना को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 6:30 बजे गौरीशंकर मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक महाभंडारा चला। इस दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

आयोजनकर्ता प्रमोद कुमार डनसेना, वार्ड क्रमांक 9 राजीव नगर, सरिया ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय कन्हैया लाल डनसेना की स्मृति में श्रद्धा और सेवा भावना के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ लोगों को प्रसाद वितरण कर सेवा करने का प्रयास किया गया। सुबह से ही गौरीशंकर मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। महाभंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और स्वर्गीय कन्हैया लाल डनसेना की स्मृति को नमन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिवार के सदस्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और सेवा का माहौल देखने को मिला।

Scroll to Top