संत रविदास जयंती पर भव्य आयोजन शामिल हुए वित्त मंत्री चौधरी, कलश वंदन अभियान के रथों को दिखाई गई हरी झंडी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जिला स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समाज, श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया विशिष्ट अतिथि और जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश वंदन किया और इसके बाद कलश वंदन अभियान के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर संत समाज की भी विशेष उपस्थिति रही। महामंडलेश्वर महंत रामप्रिय दास महाराज, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े सहित कई संतजन और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों और संतजनों ने गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा, समानता तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

कलश वंदन अभियान के शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से संत रविदास महाराज के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

संत रविदास महाराज का जीवन समाज में समानता, समरसता और मानवता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रहने और भेदभाव से दूर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सारंगढ़ में आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी संदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Scroll to Top