कांग्रेस का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण..
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 10 से 12 तारीख तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों ने हिस्सा लिया।

