कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र पंचधार पहुंचकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन; हस्तशिल्प, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर..
जिले के हथकरघा उत्पादों को बाजार से जोड़ने और बुनकरों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शुक्रवार को सरिया तहसील के ग्राम पंचधार पहुंचकर हथकरघा बुनकरों की पारंपरिक कला का निरीक्षण किया।


