शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गयी है। डीपीआई ने शिक्षक भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। अलग-अलग विषय के लिए अलग भर्तियां होगी। सहायक शिक्षक भर्ती के बाद अब शिक्षक (टी संवर्ग) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), छत्तीसगढ़ ने 28 जुलाई 2026 को संशोधित विज्ञापन जारी कर कुल 1,654 शिक्षक पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है।
Join WhatsApp Group
Click Here
विज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल- व्यापमं) के माध्यम से पूरी की जाएगी। विस्तृत भर्ती विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और अन्य शर्तें जल्द जारी की जाएंगी।





You must be logged in to post a comment.