शेयर करें...
कौशल विकास, आरसेटी और आईटीआई से युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण और रोजगार देने के निर्देश..
सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के निजी हॉस्पिटल में हाईप्रेग्नेंसी से मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने और कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने जिले में संचालित सभी प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों का समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में जरूरत के स्टॉफ को प्रशिक्षण के साथ रोजगार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और कौशल विकास विभाग द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने पर बात हुई।
कलेक्टर ने निजी हॉस्पिटल संचालकों से उनके हॉस्पिटल में हाईप्रेग्नेंसी से मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों को तत्काल पर देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह को कौशल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की आरसेटी संस्था सारंगढ़ और जिले के आईटीआई सारंगढ़, सरिया तथा भटगांव से जिले के इच्छुक बेरोजगार युवाओं को मनवांछित रोजगारमूलक तकनीकी, मेडिकल और अन्य कम्प्यूटर कोर्स उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के हॉस्पिटल, औद्योगिक और प्राइवेट अन्य संस्थानों में आवश्यकता अनुसार रोजगार देने के लिए पहल करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि कौशल विकास विभाग द्वारा जिले के 8वी, 10वी, 12वी पास युवाओं को जनरल नर्सिंग असिस्टेंट, टैली और डीटीपी कम्प्यूटर कोर्स सहित अन्य प्रकार के आजीविकामूलक निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, सीएमएचओ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव, निजी हॉस्पिटल के प्रतिनिधिगण, कौशल विकास से पुरुषोत्तम स्वर्णकार, लीलाधर अजगल्ले उपस्थित थे।



