खबर का असर : डीजल अनियमितता पर डभरा का यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील, जांच टीम की बड़ी कार्रवाई..

खबर का असर : डीजल अनियमितता पर डभरा का यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील, जांच टीम की बड़ी कार्रवाई…..?*

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला तहसील के डभरा(लोधिया)स्थित यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर डीजल वितरण में अनियमितता की लिखित शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। किसानों की शिकायत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आपत्ति और मामले के लगातार सामने आने के बाद हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कि किसानों के नाम पर संचालित इस पेट्रोल पंप में लंबे समय से डीजल वितरण को लेकर सवाल उठ रहे थे। किसानों का आरोप था कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में उन्हें केवल 05 से 10 लीटर डीजल देकर टाल दिया जाता था, जबकि रात के समय क्रेशर, खदान और उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ी मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था। इससे किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से परेशान थे।

मामले को लेकर ग्राम पंचायत डभरा (लोधिया) की सरपंच सावित्री पुरुषोत्तम सिदार सह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुशील नायक ने लिखित शिकायत तहसीलदार बरमकेला को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि यशदेव कृषि सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के द्वारा संचालित इस पेट्रोल पंप में किसानों को प्राथमिकता देने के बजाय कथित रूप से अन्य व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं को मनमाने तरीके से डीजल दिया जा रहा है।

इधर इस गंभीर विषय को लेकर दैनिक समाचार पत्र मूक पत्रिका में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दस्तावेजों और डीजल वितरण व्यवस्था की पड़ताल की, जिसके बाद पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ताओं को दरकिनार किया गया है

इस मामले में एक बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहना चाहिए था लेकिन संबंधित मामले में जांच टीम द्वारा उनको बुलाना मुनासिब नहीं समझा। इससे पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों की नजर बनी रही और कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।

जांच टीम में तहसीलदार पुष्पराज, सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल और नापतौल निरीक्षक शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।क्षेत्र में लगातार डीजल संकट और किसानों की परेशानी के बीच हुई यह कार्रवाई कई सवाल भी छोड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायतें पहले से थीं तो कार्रवाई में इतनी देर क्यों हुई? वहीं अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ आगे क्या वैधानिक कार्रवाई की जाती है। फिलहाल डभरा में हुई इस कार्रवाई को किसान राहत और प्रशासनिक सख्ती के रूप में देख रहे हैं जबकि जिले के अन्य पेट्रोल पंपों में भी डीजल वितरण व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खबर का असर : डीजल अनियमितता पर डभरा का यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील, जांच टीम की बड़ी कार्रवाई.. Read More »

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक दैहिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. Read More »

डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से 1.04 करोड़ की ठगी, महाराष्ट्र से पिता-पुत्र गिरफ्तार, 900 बैंक खातों का खुलासा..

डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक वरिष्ठ महिला से एक करोड़ चार लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने खुद को जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर महिला को आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का डर दिखाया और मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करा ली।

डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से 1.04 करोड़ की ठगी, महाराष्ट्र से पिता-पुत्र गिरफ्तार, 900 बैंक खातों का खुलासा.. Read More »

रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार; जमीन बंटवारे के नाम पर ले रहा था रिश्वत, ACB ने 15 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ा..

बेमेतरा जिले के साजा तहसील अंतर्गत डोंगीतराई क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान ओमकार सोनवानी के रूप में हुई है, जो जमीन बंटवारे के मामले में किसान से रिश्वत की मांग कर रहा था।

रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार; जमीन बंटवारे के नाम पर ले रहा था रिश्वत, ACB ने 15 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ा.. Read More »

सारंगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर टीमरलगा में दर्दनाक हादसा, युवक-युवती की मौके पर मौत..

सारंगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग स्थित टीमरलगा के पास सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मार्ग से गुजर रहे लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सारंगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर टीमरलगा में दर्दनाक हादसा, युवक-युवती की मौके पर मौत.. Read More »

महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा: छेड़छाड़ के आरोपों के बीच CEO पर फेंकी स्याही, मारे थप्पड़, दर्ज हुई FIR..

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने सीईओ अंकित आनंद पर अश्लील मैसेज भेजने और गलत तरीके से बात करने का आरोप लगाया।

महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा: छेड़छाड़ के आरोपों के बीच CEO पर फेंकी स्याही, मारे थप्पड़, दर्ज हुई FIR.. Read More »

Scroll to Top