कनकबीरा पुलिस की आबकारी एक्ट में कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चौकी कनकबीरा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

