तेरा बाप पुलिस वाला है तो क्या कर लेगा..? आईपीएस अधिकारी के बेटे से मारपीट का मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों का निकाला जुलूस..
अंबिकापुर में IPS रवि कुर्रे के 24 वर्षीय बेटा लेखांश कांत कुर्रे से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला। दोनों को हथकड़ी पहनाकर थाने से न्यायालय तक ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

