जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, सारंगढ़ के खड़ा बंध तालाब सहित आसपास के प्रमुख स्थलों में की साफ-सफाई..
स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सारंगढ़ नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खड़ा बंध तालाब के किनारे तथा आसपास के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

