नमस्ते दिवस पर बरमकेला में सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों का सम्मान, हुआ स्वास्थ्य परीक्षण..
नगर पंचायत बरमकेला कार्यालय में नमस्ते दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके स्वास्थ्य की जांच भी कराई गई।

