कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज नए केस से दोगुने मरीज हुए स्वस्थ.. 149 मौतें.. देखिए प्रदेशभर के आंकड़े..
रायपुर// छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम होती जा रही है। प्रदेश में आज कोरोना के जितने नए केस मिले, उससे दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज 6577 नये केस आये हैं, जबकि 12 हजार 665 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। मौत का आंकड़ा 149 रहा है। अब एक्टिव केस 96 हजार 156 हो गए हैं।


