शेयर करें...
रायपुर// प्रदेश में लॉकडाउन लगने के एक महीने बाद अब कोरोना की रफ्तार अब कम हो रही है। आज प्रदेश में कुल 4888 मरीज मिले हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में भी आज कमी हुई है। प्रदेश में आज 144 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 3 हज़ार के करीब है।
Join WhatsApp Group
Click Here
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज जांजगीर जांपा में मिले हैं। जांजगीर में 404, रायगढ़ में 341 मरीज मिले है। वहीं राजधानी रायपुर में आज 220, न्यायधानी बिलासपुर में 240 और दुर्ग में 123 मरीज मिले हैं।
हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी रायपुर में ही सबसे ज्यादा है। रायपुर में आज सबसे ज्यादा 17 मौतें हुई है। वहीं बिलासपुर में 16 रायगढ़ में 16 मौतें हुई है।



