शेयर करें...
लोरमी/ विधायक धर्मजीत सिंह ने जांजगीर में पदस्त मुंगेली जिला निवासी पुष्पराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुए मौत की उच्चस्तरिय जांच करने की मांग की है। आप को बता दे कि मृतक आरक्षक ने अपने 1 साल का वेतन शासन को दान दिया था। वही 13 मई को आरक्षक की लाश सड़क किनारे बिजली की तार पर लपटे मिली। उनके परिजनो द्वारा आरक्षक की मौत को सामान्य घटना नही बल्कि सोची समझी साजिश के तहत हत्या बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक पुष्पराज के द्वारा अपने ही विभाग में हो रहे कई भ्रस्टाचार के मुद्दों पर सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया गया था। इतना ही नही सस्पेंड करने की धमकी मिलने की बात कहते हुए अधिकारियों को ललकारा था। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा था कि यदि उनके ऊपर एफआईआर, कानूनी कार्यवाई या मौत होता है तो उसका जिम्मेदार एसपी पारुल माथुर को ठहराया था। वही अचानक उनकी मौत होना कई आशंकाओं को जन्म दे रहा है।
वही लोरमी विधायक ने भी इस मामले की उच्चस्तर पर जांच करने की मांग की है। जांच के बाद ही इस घटना से पर्दा उठ सकेगा कि यह हत्या है या दुर्घटना? साथ ही जांच से होनहार आरक्षक पुष्पराज सिंह व परिजनों को भी न्याय मिल सकेगा।
बता दे कि आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत के बाद से पूरे प्रदेश में इस घटना की सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है। वही देखने वाली बात होगी की सरकार द्वारा इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग को पूरा कर जांच करवाई जाती है या फिर अन्य मामलों की तरह ये मामला भी महज जांच का विषय बनकर रह जाता है।


