मां-बाप के साथ लकड़ी लाने जंगल गए बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम..
धमतरी/ तेंदुए के हमले में एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. घटना आज तड़के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर की है। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारी जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक आशीष नेताम आज सुबह अपने परिजनों के साथ सूखी लकड़ी लाने के लिए मुकुंदपुर पहाड़ी पर गया था.




