30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की एक साथ दबिश, 15 टीमों ने खंगाले दस्तावेज, दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं..
राजधानी रायपुर में संचालित स्पा सेंटरों में नियमों के पालन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच की गई।

