चखना दुकान में शराब के पैसे को लेकर विवाद, युवक से डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के कोसीर थाना क्षेत्र में चखना दुकान में शराब के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ डंडे, लोहे की रॉड और हाथ-मुक्के से मारपीट कर दी गई। घटना में युवक के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। मामले में कोसीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे ग्राम कोसीर निवासी लखन लहरे अपने दोस्त मनोज कुमार सुमन के साथ जितेंद्र महिलाने की चखना दुकान पर गया था। वहां राकेश टंडन, राजकुमार टंडन और श्यामलाल कोसले पहले से मौजूद थे। इसी दौरान शराब के पैसे के लेन-देन को लेकर राकेश टंडन का दुकान संचालक जितेंद्र महिलाने और प्रकाश बंजारे से विवाद हो गया।

विरोध करने पर युवक से मारपीट

बताया गया कि विवाद के दौरान गाली-गलौज होने पर मनोज कुमार सुमन ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। जितेंद्र महिलाने ने डंडे से, शिवनंदन महिलाने ने लोहे की रॉड से तथा प्रकाश बंजारे ने हाथ-मुक्के से मारपीट की। मारपीट में मनोज कुमार सुमन के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

घटना की शिकायत लखन लहरे द्वारा कोसीर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत धारा 110, 296, 115(2), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी जितेंद्र महिलाने, शिवनंदन महिलाने और प्रकाश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल और एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कोसीर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के विवाद को बढ़ाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून अपने हाथ में न लें।

Scroll to Top