रानीडीह के स्वप्निल प्रधान को मिला राज्य खेल अलंकरण सम्मान, शहीद कौशल यादव पुरस्कार 2025-26 से हुए सम्मानित..
राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम रानीडीह निवासी स्वप्निल प्रधान ने जिले का नाम रोशन किया है।


