पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर जुटेंगे देशभर के पत्रकार, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में आंदोलन की रणनीति तय..
पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को लेकर अब आंदोलन को दिल्ली तक ले जाने की तैयारी है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, छत्तीसगढ़ की ऑनलाइन बैठक में आगामी 1 दिसंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

