सीएम आदिवासी नहीं, बनवासी हैं, दीपक बैज का बड़ा हमला, बोले- BJP के नाराज फूफा जल्द आएंगे कांग्रेस में..
छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने के साथ ही बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं। बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।


