साल्हेओना धान घोटाला: 6 आरोपी जेल में, लेकिन जांच आखिर कब तक? “कुछ तो गड़बड़ है दया” की चर्चा तेज..
साल्हेओना धान उपार्जन केंद्र में करीब 99 लाख रुपये के कथित फर्जीवाड़े के मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, भृत्य, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और चौकीदार को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन मामले में प्राधिकृत अधिकारी और नोडल अधिकारी की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।


