पुसौर में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विकास कार्यों की अनदेखी का लगाया आरोप..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा जहां देशभर में सेवा और सामाजिक गतिविधियों के जरिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत से पार्टी के भीतर स्थानीय स्तर पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।


