बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, नए विद्या मंदिर भवन का किया लोकार्पण, 41 कक्षाएं और 9 लैब की सुविधा..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचे। अघोरेश्वर भगवान राम जी के अवतरण दिवस के अवसर पर उन्होंने उपासना स्थल पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
