नवा रायपुर बनेगा देश का बड़ा गोल्फ डेस्टिनेशन, 132 प्रोफेशनल गोल्फरों के बीच CM साय ने खेला गोल्फ, कपिल देव ने भी जताई बड़ी उम्मीद..
छत्तीसगढ़ अब क्रिकेट, हॉकी और आदिवासी खेलों के साथ गोल्फ के राष्ट्रीय मानचित्र पर भी अपनी जगह बनाने की तैयारी में है। नवा रायपुर में आयोजित हो रहे ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आने वाले समय में नवा रायपुर देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना सकता है।
