इमरजेंसी सेवा डायल 112 खुद बेबस: डोंगरीपाली थाना में 15 दिन से खड़ी खराब गाड़ी, आपात सेवा ठप..
इमरजेंसी में लोगों की मदद के लिए बनाई गई डायल 112 सेवा खुद इस समय मदद की मोहताज नजर आ रही है। ओडिशा सीमा से लगे डोंगरीपाली थाना क्षेत्र में यह सेवा पिछले करीब 10–15 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है।



