सुशासन तिहार के पहले शिविर का आयोजन हुआ भटगांव में, 39 पीएम आवास प्रमाण पत्र, 5 आयुष्मान कार्ड और निश्चय मित्र किट वितरित..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन में सुशासन तिहार 2026 के तहत पहला शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आकर्षक स्टॉल भी लगाया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Join WhatsApp Group Click Here

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक, भटगांव तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

योजनाओं के तहत हुए वितरण

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत भटगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 39 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निश्चय मित्र किट का भी वितरण किया गया।

Scroll to Top