शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में सेवानिवृत्ति पूर्ण करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेखापाल पाण्डेय पटेल, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी हबीलाल चौधरी और पंचायत सचिव सेतकुमार भोई व हेमसागर बारिक को उनके सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।

सेवा, अनुभव और समर्पण को किया याद
समारोह के दौरान वक्ताओं ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया। हर परिस्थिति में धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ काम करते हुए संस्थान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके अनुभव और कार्यशैली से विभाग को हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा।
भावुक पल, सम्मान और शुभकामनाएं
विदाई के दौरान माहौल भावुक रहा। साथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखमय और समृद्ध भविष्य की कामना की। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए खुशी, शांति और संतोष से भरे समय की शुभकामनाएं दीं।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल, जनपद पंचायत के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, सरपंच, सचिव और पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।



You must be logged in to post a comment.