कलेक्टर ने निर्माणाधीन संयुक्त कलेक्ट्रेट एवं एसडीएम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण, उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश..
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शुक्रवार को सुबह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निर्माणाधीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन एवं नवीन तहसील-एसडीएम कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।



