नवाखाई के स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन, अब 15 सितंबर को सम्पूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रहेगा स्थानीय अवकाश..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा जिले में नवाखाई पर्व के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब नवाखाई पर्व के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को सम्पूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

Join WhatsApp Group Click Here

सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 5 एवं 8 तथा छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत यह संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में नवाखाई पर्व के लिए स्थानीय अवकाश 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को घोषित किया गया था, जिसे संशोधित करते हुए अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

Scroll to Top