नवा रायपुर के तूता गांव में 35 घरों को नोटिस: ग्रामीण बोले- नकटी जैसी कार्रवाई का डर, NRDA ने कहा-विस्थापन की कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं..
नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब राजधानी से लगे तूता गांव में भी जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। नवा रायपुर-अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) ने गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर निवासियों से 6 जुलाई तक जवाब मांगा है।

