सारंगढ़ में किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन, हजारों स्कूली बच्चों के नारों से बना देशभक्ति वातावरण, प्रभारी मंत्री सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद..
जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सारंगढ़ में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत माता की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुरूआत किया गया जो भारत माता चौक, नंदाचौक, अटल परिसर होते हुए रानी लक्ष्मी बाई काम्प्लेक्स में समापन किया गया।

