कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल का निरीक्षण, बंदियों से बातचीत कर उनके आवश्यक सुविधाओं के संबंध में ली गई जानकारी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सारंगढ़ उप जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर में चल रहे बैरक निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को लगातार आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने जेल में निरुद्ध बंदियों की संख्या, उनकी व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी जेलर से ली। जेलर ने बताया कि अधिकांश बंदी स्थानीय सारंगढ़ जिले के हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने सारंगढ़ बीएमओ को निर्देशित किया कि बंदियों का नियमित रूप से मेडिकल टीम के माध्यम से रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। कलेक्टर एवं एसपी ने बंदियों से बातचीत कर उनके दैनिक दिनचर्या, भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सारंगढ़ उमेश कुमार साहू, सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव, डॉ रामलाल सिदार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top