कृषि उपज मंडी सारंगढ़ में 2 जुलाई को होगा श्रम विभाग का आयोजन, जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन एवं विशेष श्रमिक सेवा शिविर से श्रमिकों को मिलेगा लाभ..
जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग सारंगढ़- बिलाईगढ़ द्वारा जिले के श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक श्रमिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से “जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन 2026” एवं “विशेष श्रमिक सेवा शिविर” का आयोजन 02 जुलाई को प्रातः 11 बजे से कृषि उपज मंडी, सारंगढ़ में किया जाएगा।

