रायगढ़ : 10 फरवरी को गौठानों में आयोजित होगा समस्या निवारण शिविर, गोधन न्याय योजना के भुगतान संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण..
रायगढ़/ गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों को प्रत्येक 15 दिवस में भुगतान किया जा रहा है। किन्तु जिले के कुछ पशुपालकों के द्वारा खाते के संबंध में सही जानकारी नही देने अथवा बंद खातों की जानकारी दिए जाने से उनके भुगतान में दिक्कत की बात सामने आयी है। इसके लिए पूर्व में पशुपालकों द्वारा जानकारी दिए जाने



