शेयर करें...
मुंगेली/ कलेक्टर पी. एस. एल्मा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर एल्मा ने सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने मानव दिवस सृजन/तकनीकी सहायक वार संलग्न मजदूर एवं 100 मानव दिवस प्रदाय रोजगार की प्रगति , वन अधिकार पत्र धारक (FRA) हितग्राहियों को 100 मानव दिवस रोजगार प्रदाय एवं
स्वीकृत कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत लेबर बजट 2021-22 की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा समस्त रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन को पुनरूत्पादन कर पुनः FTO करने तथा समयबद्ध मजदूरी भुगतान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एल्मा ने नरवा विकास अप्रारंभ कार्यों की प्रगति, वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 तक के अपूर्ण कार्यों को शत प्रतिशत 28 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने जियो टेगिंग की प्रगति, गुड गवर्नेन्स की चारों गतिविधियों की प्रगति, पंचायत भवन निर्माण की प्रगति, ऑगनबाड़ी भवन की प्रगति , गौठान निर्माण की प्रगति तथा तीसरे चरण की स्वीकृति,चारागाह विकास की प्रगति तथा तीसरे चरण की स्वीकृति, दूसरे चरण के चबूतरा निर्माण की प्रगति की समीक्षा तथा 15.60% महिला मेट एवं दिव्यांगजन मेट चयन एवं नियोजित करने , वार्षिक मास्टर सर्कुलर 2020-21 ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने , हितग्राही मूलक कार्यों की लक्ष्य अनुसार स्वीकृति एवं प्रगति, गौठानों में स्वीकृत वर्मी टांका, वार्मी शेड , स्व सहायता समूह के द्वारा शेड निर्माण, सोशल ऑडिट में निकासी बैठक में आदेशित बिन्दुओं पर कार्यवाही, नेशनल मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम (NMMS) अन्तर्गत पंजीयन, श्रम योगी मान-धन योजना (PMSYM) अंतर्गत पंजीयन की प्रगति , भारत सरकार से प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्यवाही, सामुदायिक स्वच्छता काम्पलेक्स निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधितो को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग उपस्थित थे।

