मुंगेली : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम में रिक्त संविदा पदों पर होगी भर्ती, 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित..
मुंगेली/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदुवें से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जायेगी। इस हेतु इच्छुक आवेदकों से 15 फरवरी को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

