रायगढ़ : विधानसभा का दशम् सत्र 22 फरवरी से 23 मार्च तक, अपर कलेक्टर कुरूवंशी नोडल अधिकारी नियुक्त, समक्ष प्राधिकारी के पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर नहीं जायेंगे अधिकारी-कर्मचारी..

शेयर करें...

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का दशम् सत्र 22 फरवरी 2021 से 23 मार्च 2021 तक आहूत किया गया है। कलेक्टर भीम सिंह ने प्राप्त विधानसभा प्रश्नों का उत्तर तैयार कराकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर शासन को उपलब्ध कराने हेतु अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर सिंह ने उक्त अवधि में प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों एवं ध्यानाकर्षण सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आदेशित किया है कि वे समक्ष प्राधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न ही अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय त्यागेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Scroll to Top