PM आवास योजना पर आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा, बहस के बाद BJP-कांग्रेस में पोस्टर वार, सोशल मीडिया में दिनभर चली लड़ाई..
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को आयोजित परिचर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा आमने-सामने आ गए। योजना के तहत आवास निर्माण और स्वीकृति से जुड़े आंकड़ों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई।


