ऑनलाइन सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, रायगढ़ पुलिस ने 1 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ पकड़े 3 बड़े कारोबारी..
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए ऐतिहासिक कार्रवाई की है। साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपये के ऑनलाइन आईपीएल सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



