भटगांव में 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल समेत 1.20 लाख की संपत्ति जब्त..
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भटगांव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को 2 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

