ब्रेकिंग न्यूज : रानीसागर तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप, सुबह घर से निकला था दोपहर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने शुरू की तलाश..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया तहसील के ग्राम महाराजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रानीसागर तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक महेश यादव की मौत की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp Group Click Here

सुबह घर से निकला था युवक

ग्राम सरपंच अजीत सिदार के अनुसार, महेश यादव सुबह घर से निकला था। दोपहर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के दौरान रानीसागर तालाब में उसकी लाश तैरती हुई दिखाई दी।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

लाश मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और सरिया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सरिया पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। फिलहाल पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में तालाब में डूबने से हुई, इसका पता पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही चल सकेगा। मृतक महेश यादव, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी महाराजपुर, तहसील सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया गया है।

Scroll to Top